बहन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया: मौर्य

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 09:26 AM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बहन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया है और इस व्यापार में जातियों का बेसवोट बताकर मजहब की सौदेबाजी कर रही हैं। बहन जी द्वारा मजहब आधारित अपील करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वे सर्वोच्च न्यायालय के ताजे निर्देश का भी उल्लंघन कर रही हैं।

चुनाव से डरी हुई हैं बहन जी
मौर्य ने कहा कि बहन जी चुनाव से डरी हुई हैं। वह संभावित पराजय से घबराई हुई हैं। सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश लूटा है। सपा सरकार में घोर अराजकताएं, अपराधों में वृद्धि, महिला उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ है। बसपा सरकार में भी अपराध तथा संस्थागत भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें