डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे सहारनपुर, 94 परियोजनाओं की देंगे सौगात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 10:00 AM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आठ दिसंबर को सहारनपुर आएंगे और 38,751 लाख रुपये की लागत की 94 परियोजनाओ का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार केा बताया कि उपमुख्यमंत्री आठ दिसंबर को अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर बिजनौर से सहारनपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दो बजकर पांच मिनट पर यहां पुलिस लाइन पहुंचेगे। 

उन्होंने बताया कि मानकमउ स्थित नगर निगम की भूमि पर वह लोकनिर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह शाम पांच बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj