खतौली उपचुनाव: CM योगी बोले- कवाल कांड सपा का कलंक, मुजफ्फरनगर दंगे के समय कहां थी रालोद

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 01:29 PM (IST)

मुजफ्फरनगर : (अमित कालियान) जिले की खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ रालोद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2013 का  कवाल कांड साप का कलंक है। पूरे देश ने देखा कि यहां हिंदुओं पर कैसे अत्याचार हुए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

CM in Khatauli: खतौली में बोले योगी, कवाल का बवाल सपा का कलंक, डबल इंजन की  सरकार गुंडागर्दी पनपने नहीं देगी - CM Yogi reached Khatauli public meeting  in support of BJP

5 दिसंबर को है उपचुनाव
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधानसभा सीट पर BJP विधायक विक्रम सैनी को 2 साल की सजा होने के बाद 5 दिसंबर को उपचुनाव में हो रहे है। यहां से भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजकुमारी सैनी मज़बूत महिला हैं। वह सपा के तानाशाही सरकार की क्रूरता के खिलाफ लड़ती रहीं है। उनके पति को राजनीतिक विद्वेष के चलते फंसाया गया है।    

PunjabKesari

कवाल कांड सपा का कलंक
जनसभा को संबोधित करते हुए  CM ने कहा कि पूरे देश ने 2013 का मुजफ्फरनगर दंगा देखा है। हम सब ने देखा कि कैसे एक मंत्री के इशारे पर हिंदुओं को जेल में ठूस कर उनके ऊपर बर्बर अत्याचार किया गया। सपा के सरकार में माफिया गुंडा टैक्स लेते थे। आप लोगों की सरकार में जान की भीख मांगते है। आप लोग अपने क्षेत्र में पेशेवर माफियाओं को मत घुसने दीजिए। भाजपा के राज में किसी को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। अपराधी जैसी भाषा में समझते हैं उन्हीं की भाषा में समझाया जा रहा है।

PunjabKesari

मुजफ्फरनगर दंगे के समय कहा थी रालोद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रालोद पर तंज कसते हुए कहा कि 2013 में मुजफ्फरनगर के दंगों के समय रालोद व उसके नेता कहां थे। उस समय हिंदुओं व निर्दोषों की लड़ाई भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लड़ी थी। हम लोगों ने लोगों के बीच पहुंच कर उनका दुख बांटा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि अगर भाजपा की सरकार आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आप लोग भी देख रहे है कि कैसे दोषियों को सजा दिलायाा जा रहा है।    

PunjabKesari

दंगे में मारे गए गौरव के पिता रविंद्र सिंह बीजेपी में शामिल
खतौली उपचुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कवाल कांड में मारे गए गौरव के पिता रविंद्र सिंह बीजेपी का पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा कि वह पहले भी बीजेपी में थे और आज भी बीजेपी में हैं लेकिन इस बीच बीजेपी ने उनकी अनदेखी की थी। जिसको लेकर वह नाराज थे लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे बात कर उनको आश्वासन दिया कि ना ही तो आपकी अनदेखी होगी और ना ही आपका कोई काम रुकेगा। जिस पर संतुष्ट होकर मैंने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को अपना समर्थन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static