खुले में शौच से मुक्ति पर अफसरों को मिलेगा ईनाम

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2016 - 04:43 PM (IST)

खुर्जा: गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए अब पंचायत राज विभाग अफसरों को ईनाम देगा। मंडल से लेकर जिले तक के अफसरों को नकद धनराशि दी जाएगी। प्रदेश के 10 जिलों को ओ.डी.एफ. में प्रथम करने पर इन अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मंडलायुक्त को एक लाख रुपए की राशि का पुरस्कार दिया जाएगा। 

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश को 2 अक्तूबर 2019 तक खुले में शौच से मुक्त करना है। इसके लिए जिले में युद्ध स्तर पर प्रशासन ने अभियान चला रखा है। अफसर इस अभियान से और ज्यादा जुड़े इसके लिए पंचायत राज विभाग अफसरों को ईनाम देगा। इसमें उन जिलों को शामिल किया जाएगा। जो अफसर सबसे पहले अपने जिलों को ओ.डी.एफ. से मुक्त करेंगे।

पंचायत राज विभाग ने इसमें जनपद स्तर पर शासन ने 3 पुरस्कार रखे हैं। जिन्हें अलग-अलग स्तरों पर रखा गया है। इसमें भी वहीं प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जो 10 जनपदों के प्रथम आने पर होगी लेकिन इसमें राशि को बदल दिया गया है। ग्राम स्तर पर काम करने वाले मास्टर ट्रेनर, जिला स्वच्छता समिति, ओ.डी.एफ. में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों को भी ईनाम दिया जाएगा।