CM सिटी गोरखगपुर में नाबालिग का अपहरण, धर्म परिवर्तन कर जबरन कराया निकाह

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 08:14 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में लवजेहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही ताजा मामला सीएम सिटी गोरखपुर सामने आया है। जहां एक एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उससे जबरन निकाह कर धर्म परिवर्तन कराया गया है। हलांकि पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक बिहार के समस्तीपुर का निवासी तबारक खान शाहपुर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि उसने हिंदू समुदाय के एक गरीब परिवार की 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर गत एक मार्च को उससे जबरन शादी कर ली और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन वह उसे उसके घर के नजदीक छोड़कर भाग गया। 

लड़की की मां का आरोप है कि तबारक खान पिछले कुछ समय से उसकी बेटी से छेडख़ानी कर रहा था। एक दिन जब वह स्कूल से लौटी तो उसके बैग में उर्दू में लिखा एक दस्तावेज मिला। पता करने पर मालूम हुआ कि वह निकाहनामा है। लड़की कक्षा छह में पढ़ती है। लड़की की मां का आरोप है कि खान की धमकी से डरकर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार के किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं बताया। शाहपुर थाना अध्यक्ष एस. के. सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्म संपरिवर्तन अध्यादेश के तहत रविवार को आरोपी तबारक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और अदालत में उसके बयान के बाद मुकदमे में जरूरत पडऩे पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static