खूनी बर्थडे पार्टी! हाथ जोड़कर कहते रहे बच्चे- 'चाचा मत मारो गोली'...बेरहम ने फिर भी ताबड़तोड़ चलाई गोलियां

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 05:02 PM (IST)

बुलंदशहर: यूपी के बलुंदशहर में ऐसी खूनी बर्थडे पार्टी हुई जो शायद ही किसी ने देखी हो। जहां बर्थडे पार्टी में एक युवक ने अपने बड़े भाई व भाभी को गोलियों से भून दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद बच्चे सहम गए और रो-रोकर चाचा से गोली ना चलाने के लिए कहते रहे, लेकिन बेरहम चाचा ने फिर भी गोलियां चलाईं। जिसके चलते भाई व भाभी को  
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस दौरान मासूम बच्चों की गुहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानिए क्या है मामला? 
घटनाक्रम खानपुर थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव का है। मोहित शर्मा के घर उनकी बेटी मानसी का बर्थडे कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शराब पार्टी भी हुई। बताया जा रहा है कि मोहित शर्मा की छोटे भाई मूलचंद शर्मा से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। ज्यादा विवाद बढ़ा तो मूलचंद पिस्टल निकाल लाया और बड़े भाई मोहित को गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर मोहित की पत्नी पूजा शर्मा बीच-बचाव में आई तो आरोपी ने उनको भी गोलियां मार दी। पूजा को तीन गोली लगना बताया है।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। लिस ने आरोपी मूलचंद को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या कहती है पुलिस? 
इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जमीन के विवाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ की जा रही है। गोली लगने से घायल पति-पत्नी की हालत खतरे से बाहर है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj