CM सिटी गोरखपुर में बदमाशों ने ईंट भट्ठा मजदूरों को बंधक बना कर लूटा, दो नाबालिग से की हैवानियत

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 07:19 PM (IST)

गोरखपुर: महिला सुरक्षा को लेकर देश-प्रदेश में अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नजर नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला सीएम सीटी गोरखपुर से सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट की साथ ही दो किशोरियों से दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।  

जानकारी के मुताबिक मामला गगहा इलाके के नगवां गांव में विजय ब्रिक्स नाम के भट्ठा  के पास झारखंड के करीब 31 मजदूर झोपड़पट्टी डालकर रहते हैं। बुधवार अलसुबह मजदूरों के ठिकाने पर 10 से 12 बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर मजदूरों को बंधक बनाकर 76 हजार तीन सौ रुपये, 9 मोबाइल और महिलाओं के गहने लूटने के अलावा 14 और 17 साल की किशोरियों के साथ दुष्कर्म के वारदात को भी अंजाम दिया गया। इसके बाद अंधरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।

SSP जोगेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ईंट भट्ठा मालिक की तहरीर पर घुसकर डकैती, दुष्कर्म, छेडख़ानी और पास्को एक्ट के धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द  ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Ramkesh