किन्नर अखाड़ा ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर 100 साइकिले की भेंट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 06:46 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी तथा तंत्राचार्य  सुनील चंद्रास्वामी के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन पर बधाई के साथ विजय एवं यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। किन्नर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत होगी तो देश की राजनीति में भी परिवर्तन आएगा। इस समय देश की राजनीति संक्रमण के दौर में है। भारत में लोकतंत्र को बचाना काम सिर्फ अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।
     
आचार्य लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। धर्म निक्षेप के लिए सतत संघर्षशील रहे हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। यह हमारा आशीर्वाद है। शांति स्थापना मिशन की श्रीमती अपर्णा जैन एवं नितेन्द्र भाईजी यादव की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी को 100 साइकिले भेंट की गई।

Content Writer

Ramkesh