Mission 2022: किसान क्रांति मंच का सपा में विलय, अखिलेश बोले- अब तो हमारी जीत पक्की

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 12:40 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को सदस्यता दिलाने से लेकर छोटी-छोटी पार्टियों और संगठनों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में किसान क्रांति मंच संगठन ने समाजवादी पार्टी में विलय कर लिया है, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो प्रदेश में हमारी जीत पक्की है।

वहीं, समाजवादी पार्टी की नीतियों पर भरोसा करते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में किसान क्रांति मंच संगठन के अध्यक्ष ओंकार सिंह लोधी समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विलय की घोषणा किए और अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इसी दौरान अखिलेश यादव ने मोहम्मद निसार खान को पार्टी का प्रदेश सचिव भी बनाया।

बता दें कि समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ0 राजवर्धन जाटव अमरोहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  मोहम्मद हम्माद नबी बरेली को राष्ट्रीय प्रवक्ता, नदीम जफर बिजनौर, हरिकेश चौरसिया संतकबीर नगर,  केशव प्रताप यादव ठाणे महाराष्ट्र,  कल्लू यादव ‘सुधीर‘ औरैया तथा शिव शंकर लोधी औरैया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल वाल्मीकि ,रामबाबू सोनकर राष्ट्रीय सदस्य तथा सचिन दीक्षित को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static