Kisan Mahapanchayat: महिला किसान बोलीं- तीनों कृषि कानून वापस लें PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 11:28 AM (IST)

मुजफ्फरनगर: मोदी सरकार (Modi Sarkar) के 3 नए कृषि कानूनों (3 gricultural laws) के खिलाफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में आज किसानों की महापंचायत (Mahapanchayat) होगी। किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत (Chaudhary Mahendra Singh Tikait) की कर्मभूमि मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में महिला किसान भी (peasant woman) ​एकत्र हैं। महिला किसानों का कहना है कि हम 3 कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर यहां एकत्रित हुए हैं। हम यहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तीन कानूनों को वापस लेने का अनुरोध करते हैं। अगर वह कृषि कानून वापस ले लेते हैं तो हमारा यहां पर एकत्र होना सफल हो जाएगा।
PunjabKesari
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की किसान महापंचायत राजकीय इंटर कालेज मैदान पर होगी और इसकी सभी तैयारी कर ली गई है। महापंचायत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंचायत पर ड्रोन कैमरों (Drone cameras) से नजर रखी जायेगी। इसके लिए नगर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे (cctv cameras) लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के अलावा बड़र संख्या पुलिस को तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
PunjabKesari
इसके अलावा भाकियू ने किसान महापंचायत को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में अपने कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। किसान महापंचायत देश के विभिन्न भागों से किसानों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static