UP में गर्मी ने दी दस्तक, तेज धूप निकलने से तापमान में हुआ इजाफा

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 02:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। लखनऊ और आस-पास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में भी तापमान में उछाल आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 20.6 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Punjab Kesari