UP में गर्मी ने दी दस्तक, सबसे गर्म इलाका रहा इलाहाबाद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:46 PM (IST)

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। लखनऊ और आस-पास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से संगम नगरी इलाहाबाद में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया है। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सिलय दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ महानगरों के तापमान में आज गिरावट देखने को मिली है। मेरठ में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।

कानपुर में न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री, गोरखपुर में न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 28, इलाहाबाद में न्यूनतम 20 और अधिकतम 38 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम 16 और अधिकतम 29 डिग्री, आगरा में न्यूनतम 17 और अधिकतम 35 डिग्री और गाजियाबाद में न्यूनतम 17 अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Punjab Kesari