Loksabha Election 2019: एक नजर मेरठ सीट पर

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 11:59 AM (IST)

मेरठः लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंक चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी जीत पक्की करने के लिए कमर कस ली है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में पहले चरण में मतदान संपन्न होंगे। आइए चुनाव से पहले हम आपको मेरठ सीट से जुड़े कुछ पहलुओं से रुबरु करवाते हैं।

मेरठ सीट पर डालिए एक नजर:-



जिला विधानसभा
मेरठ लोकसभा में कुल 2 जिले और 5 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें एक जिला मेरठ है और दूसरा जिला हापुड़ है। मेरठ जिले में 4 विधानसभा सीट है। जिसमें किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर और मेरठ दक्षिण आता है।




हापुड़ा में विधानसभा की 1 ही सीट है। 

जिला  विधानसभा
मेरठ किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर और मेरठ दक्षिण
हापुड़ हापुड़




एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार कुल मतदाता 19 लाख 64 हज़ार 388 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 82 हज़ार 181 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 82 हज़ार 207 है।



एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने बाजी मारते हुए 5 लाख32 हजार 981 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के  मो.शाहिद अखलाक 3 लाख 655 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे जबकि सपा के शाहिद मंजूर 2 लाख 11 हजार 759 मतों से तीसरे स्थान पर रहे।



2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजें
लोकसभा 2009 के नतीजों पर नजर डालें तो बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल 2 लाख 32 हजार 137 मत हासिल कर विजयी रहे। इसके साथ ही बसपा के मलूक नागर 1 लाख 84 हजार 991 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर आए। वहीं सपा के शाहिद मंजूर इस बार भी 1 लाख 83 हजार 527 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर आए।


 

2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजें
2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा के मोहम्मद शाहिद अखलाक 2 लाख 52 हजार 182 मत हासिल कर विजयी रहे। वहीं रालोद के मलूक नागर 1 लाख 83 हजार 182 मत हासिल कर दूसरे और जदयू के के.सी त्यागी 1 लाख 67 हजार 221 मत हासिल तीसरे स्थान पर रहे।    

 

 

Ruby