जानिए किस चरण में किस सीट पर होगा मतदान

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 08:52 PM (IST)

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा की शुरुआत इस बार भी पिछले चुनावों की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरण में होने वाले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

 

पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान
पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण में मतदान वाली सीटें कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, दौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छरर, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, खैरागढ़ और बाह हैं। 

दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों पर मतदान
 दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। दूसरे चरण में शामिल सीटें बेहट, नाकुर, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर-मनिहरण, गंगोह, नाजिबाबाद, नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहटौर. बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद रूलर, मुरादाबाद नगर, कुन्दरकी, बिलारी, चंदौसी, असमोली, संभल, सुआर, चमरुआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक, धनेरा, नौगाव सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिलसी, बदायूं, शेखपुर, दातागंज, बहेरी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, आंवला, कटरा, जलालबाद, तिहार, पोवायां , शाहजहांपुर और ददरौल हैं। 

तीसरे चरण में 59 विधानसभा सीटों पर मतदान
तीसरे चरण के चुनाव में बुंदेलखंड सहित 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 25 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी। तीसरे चरण में शामिल की गयी सीटों में हाथरस (सु), सादाबाद, सिकंदर राव, टूंडला (सु), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमनपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मरहारा, जलेसर (सु), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (सु), करहल, कैमगंज (सु), अमृतपुर, फरुर्खाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (सु), जसवंतनगर, इटावा, भरथना (सु), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (सु), रसूलाबाद (सु), अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (सु), बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, शीशमऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर (सु), माधौगढ़, कालपी , उरई,(सु) बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (सु), गरौठा, ललितपुर, मेहरौनी (सु), हमीरपुर, राठ (सु), महोबा और चरखारी हैं।

चौथे चरण में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान
चौथे चरण में प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित नौ जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये 27 जनवरी को चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जायेगी। इस चरण में पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सु), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (सु), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सु), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सु), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (सु), मिश्रिख (सु), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (सु), संडी, बिलग्राम मल्लावां, बालामऊ (सु), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (सु), मोहान (सु), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलिहाबाद (सु), बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ पूर्व, लखनऊ उत्तर, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज (सु), बछरावां (सु), हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी (सु), बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाह शाह, हुसैनगंज और खागा (सु) को शामिल किया गया है। 

पांचवे चरण में 60 विधानसभा सीटों पर मतदान
 पांचवे चरण में 11 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदात होगा। इसके लिये एक फरवरी को आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होगी। इस चरण के चुनाव में शामिल की गयी सीटें तिलोई, सलोन (सु), जगदीशपुर (सु), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (सु), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सु), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सु), चायल, फाफामऊ, सोरांव (सु), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सु), कोरावं (सु), कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर (सु), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सु), मिल्कीपुर (सु), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईंगंज, बल्हा (सु), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, केसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तराबगंज, मनकापुर (सु) और गौरा सीटों को शामिल किया गया है।

छठवें चरण में 57 विधानसभा सीटों पर मतदान
 छठवें चरण में प्रदेश के 10 जिलों की 57 सीटों पर तीन मार्च को मतदान होगा। इसके लिये आयोग द्वारा चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में कटेहारी, टांडा, अलापुर (सु), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसणी, उतरौला, बलरामपुर (सु), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हरैय्या, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सु), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघाटा (सु), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महाराजगंज (सु), पनियारा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजानी (सु), चौरी-चौरा, बांसगांव (सु), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सु), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर (सु), बरहाज, बेलथरा रोड (सु), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया सीटों को शामिल किया गया है।

सातवें चरण में 54 विधानसभा सीटों पर मतदान
सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में पूर्वांचल के वाराणसी सहित नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सात मार्चो मतदान होगा। इसके लिये 10 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। अंतिम चरण में जिन सीटों को शामिल किया गया है उनमें अतरौलिया, गोपालपुर, सगरी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निज़ामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज (सु), मेहनगर (सु), मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना (सु), मऊ, बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, मुंगड़ा बादशाहपुर, मछलीशहर (सु), मरियाहु, जाफराबाद, केराकत (सु), जखनियां (सु), सैदपुर (सु), गाजीपुर, जंगीपुर, ज़हूराबाद, मोहम्मदाबाद, ज़मानिया, मुगलसराय, सकलडीह, सैयदराजा, चकिया (सु), पिंडरा, अजगरा (सु), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई (सु), छनबे (सु), मिर्जापुर, मझवानी, चुनार, मरिहान, घोरावल, रॉबट्र्सगंज, ओबरा (एसटी) और दुद्धी (एसटी) हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static