सपा ने एक और प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानिए राजधानी के विधानसभा सीटों पर किसे मिला टिकट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 01:45 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव के चौथे चरण में होने वाले चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है।  उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर बांदा जिले शामिल है।  इसमें उन्नाव के बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी, लखनऊ के बख्शी का तालाब से गोमती यादव ,लखनऊ पश्चिम से अरमान,  लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया,  लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा,  लखनऊ कैंट राजीव गांधी, रायबरेली बछरावां से श्यामसुंदर भारती, सुल्तानपुर इसौली से ताहिर खान,  बांदा बबेरू से विशंभर यादव को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। 

PunjabKesariबता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे  इस अवसर पर उनके साथ सपा के कद्दावर नेता एवं करहल के मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव मौजूद थे।

 

हालांकि कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे और सपा की जीत के नारे लगाये। करहल में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा ने केंन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाय है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static