कोविड-19: बस्ती में अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 01:04 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में कोविड-19 के चलते अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज यहां कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक कोविड-19 के चलते लगायी गई है।

न्होंने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि कोविड-19 के चलते कभी भी अधिकारी और कर्मचारी की आवश्यकता पड़ सकती है इसे ध्यान में रखकर अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। विशेष जरूरत पड़ने पर अधिकारियों, कर्मचारियों को जिलाधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर ही अवकाश प्रदान किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static