प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह बने महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विवि के कुलपति

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 08:50 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रो गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्त नगर (उत्तराखण्ड) के पूर्व कुलपति प्रो0 कृष्णपाल सिंह को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली का कुलपति नियुक्त किया है।  प्रो0 कृष्णपाल सिंह की कुलपति पद पर नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। 

 

 

 

 

Author

Moulshree Tripathi