सपा छोड़ कर कुंदनिका शर्मा ने फिर से थामा बीजेपी का दामन

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 05:05 PM (IST)

आगराः बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुई कुंदनिका शर्मा ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। कुंदनिका शर्मा को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुंदनिका को तेज तर्रार नेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी बीजेपी में वापसी से आगरा में भाजपा के अंदर के समीकरण काफी बदल सकते हैं।

दरअसल, कुंदनिका शर्मा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थी। कुंदनिका शर्मा आगरा उत्तर से विधानसभा चुनाव की टिकट मांग रही थीं। इस सीट से भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग विधायक हैं जो लागातार चार बार से जीतते आ रहे थे। जगन की सीट कुंदनिका को मिलना मुश्किल थी इसलिए 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुंदनिका ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली।

बता दें कि कुंदनिका शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही राजनीति शुरू की। वह पार्षद रहीं इस दौरान उनकी तेज तर्रार छवि रही। जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रही तो वह संघर्ष के लिए पहचानीं जाती थीं। आए दिन धरना प्रदर्शन और प्रशासन से भिड़ने के लिए कुंदनिका ने आगरा में विशेष पहचान बनाई।
 

Tamanna Bhardwaj