कुशीनगर नगर पालिका: BJP का 7 सीटों पर कब्जा, सपा-बसपा को केवल एक-एक सीट

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 06:03 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नगर निकाय चुनाव में सात सीटों पर लहराया भगवा और सपा-बसपा को केवल एक-एक सीट पर ही विजय हाथ लगी जबकि अन्य सीटों पर निदर्लीय उम्मीदवार जीते। पडरौना नगर पालिका के स्थानीय उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में पांच चक्रों में हुई मतगणना में भाजपा के विनय जायसवाल विजयी घोषित किए गए। पडरौना नगर पालिका के हुई मतगणना के अंतिम चक्र का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विनय जायसवाल को 21072,समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैदर अली राईनी को 16788,बसपा के सतीश कुशवाहा को 6118 एवं निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी को 9587 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के विनय जायसवाल ने 4284 वोट से जीत हासिल की। विनय जायसवाल ने इस नगर निकाय चुनाव में हैट्रिक लगाई और जनपद में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीते।        

कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल को 32455 मत मिले। निकटतम उम्मीदवार सपा की मुन्नी देवी को 14017 और बसपा की साबिरा खातून को 11505 मत हासिल हुए। भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल 18438 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। दुदही नगर पंचायत से बसपा प्रत्यासी शायदा खातून को 3166 वोट मिला। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पारसनाथ जायसवाल को हराया। पारसनाथ जायसवाल को 2160 वोट मिला था। इस प्रकार बसपा प्रत्यासी शायद खातून 1006 वोट से विजयी घोषित हुई । तमकुहीराज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी जेपी गुप्ता को 3375 वोट प्राप्त हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल मुनीर अहमद को 121 वोटों के अंतर से हराया। निर्दल मुनीर अहमद को कुल 3254 वोट मिले। 

नगर पंचायत खड्डा से भाजपा प्रत्याशी संगीत वर्मा 5350 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की पुष्पा जायसवाल को 1126 मतों के अंतर से हराया। पुष्पा जायसवाल को 4224 वोट मिले। जबकि नगर पंचायत छितौनी में निर्दल प्रत्याशी अशोक निषाद ने 1844 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ओमप्रकाश गुप्ता को 13 मतों के अंतर से हराया। आदर्श नगर पंचायत रामकोला के अध्यक्ष पद को भारती जनता पार्टी ने सपा से छीन ली। भाजपा की उम्मीदवार सुनीता देवी को 11834 मत मिले । सुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा को11305 मत मिले। कप्तानगंज नगर पंचायत से भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुशीला देवी विजयी रही। सुशीला देवी पत्नी विजय खेतान को 5392 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल उषा देवी को 3278 मत मिला।

नगर पंचायत सेवरही से भाजपा प्रत्याशी सोनिया पत्नी त्रिभुवन जायसवाल ने 7993 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती संध्या देवी पत्नी श्याम सुंदर विश्वकर्मा 4940 को 3053 वोटों के अंतर से हराया। नगर पंचायत फाजिलनगर में निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुमर्दन शाही ने अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश सिंह को 628 मतों के अंतर से हरा दिया। शत्रुमर्दन शाही को कुल 3420 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अवधेश सिंह 1693 को 628 मतों के अंतर से हरा दिया। नगर पंचायत मथौली से निर्दलीय प्रत्याशी नवरंग सिंह 3060 वोट पाकर सपा प्रत्याशी 3016 को 44 वोटों के अंतर से हरा दिया। नगर पालिका परिषद हाटा से भाजपा को हार का सामना करना पडा यहा समाजवादी पार्टी रामानंद 19793 पाकर विजयी हुए। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj