इस लेडी सिंघम ने दिव्यांग बच्चों के साथ खेली होली, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 01, 2018 - 02:04 PM (IST)

बहराइचः सख्त तेवर के चलते लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध श्रेष्ठा ठाकुर ने बुधवार को दिव्यांग बच्चों के साथ होली खेली। श्रेष्ठा ठाकुर ने बच्चों को पिचकारी, गुलाल और रंग-बिरंगे उपहार दिए। बच्चों ने फिल्मी गानों के अलावा फगुआ गानों पर प्रस्तुति देकर धमाल मचाया।

दिव्यांग बच्चों के साथ खेली जमकर होली
जानकारी के मुताबिक होली के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के लिए शहर के बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय में सीओ श्रेष्ठा ठाकुर पहुंची। यहां उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. बलमीत कौर ने सीओ का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

बच्चों को दिए कई उपहार 
इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ होली खेली। श्रेष्ठा ठाकुर ने बच्चों को गुझिया, पिचकारी, गुलाल और रंग-बिरंगे भी उपहार दिए। बच्चों ने फिल्मी गानों के अलावा फगुआ गीतों पर प्रस्तुति देकर जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बदले में बच्चों ने उन्हें धन्यवाद किया।

जानिए, कौन हैं श्रेष्ठा ठाकुर
बुलंदशहर में जून 2017 में बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य के पति के पास बाइक के कागज न होने पर श्रेष्ठा ठाकुर ने चालान कर दिया गया था। जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद चर्चा में आईं डीएसपी श्रेष्ठा सिंह का ट्रांसफर बहराइच कर दिया गया था। श्रेष्ठा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में वसीम बरेलवी के शेर के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए इसे अपने लिए नया मौका बताया था। तब से लोगों ने उन्हें लेडी सिंघम कहना शुरू कर दिया।