‘लैला मै लैला’ से सुर्खियों में छाई पावनी बोलीं: समय के साथ स्टाइल बदलना जरूरी

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 05:42 PM (IST)

कानपुर: शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के गीत 'लैला मै लैला' से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली पावनी पांडेय ने कहा है कि समय के साथ वह अपनी स्टाइल बदल रही हैं। संगीत के अभ्यास के साथ-साथ वे अपने लुक पर भी ध्यान दे रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वह खुद के लिखे गीतों को आवाज देंगी और 2 महीने के अंदर उनके लिखे गीतों का एलबम लोग सुन सकेंगे।

बता दें पावनी पांडेय आइआइटी के सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि में गायन और वादन प्रतियोगिता 'अंतराग्नि आइडल' व 'म्यूजिक कॉम्पिटिशन' का निर्णय करने के लिए पहुंची थी। च्लैला मै लैलाज् के अलावा 'स्वीटी तेरा ड्रामा', 'साहिबा तेरी यादों में' व 'झूम बराबर झूम' जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाली पावनी ने बताया कि गायन के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशने वालों को अब संगीत सीखने व रियाज करने के साथ अपने लुक पर भी ध्यान देना जरूरी है।

उत्तर-प्रदेश से बेहद लगाव: पावनी
अब समय बदल चुका है। स्टेज शो का जमाना चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेज परफॉर्मेंस की बात करें तो कोई भी गायक और गायिका अब अभिनेता और अभिनेत्री से कम नहीं लगते हैं। वहीं उन्होंने उत्तर-प्रदेश तथा बनारस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बनारस की हूं इसलिए उत्तर-प्रदेश से बेहद लगाव है। यहां की संस्कृति उनके अंदर बसी हुई है।

 

 

Ajay kumar