लखीमपुर हिंसा बवाल: राहुल-प्रियंका और 3 अन्य कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 01:34 PM (IST)

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा विपक्ष के प्रतिनिधिमंडलों को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी गई है। इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल को संबंधित जिले में जाने की अनुमती नहीं थी।  वहीं केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। मामले को बढ़ता देख प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ठभूपेश बघेल लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेताओं को अमौसी एयरपोर्ट पर ही प्रशासन ने रोकने की तैयारी की थी। लेकिन योगी सरकार के आदेश के बाद अब राहुल गांधी को सीतापुर जाने, प्रियंका और 3 अन्य नेताओं के साथ लखीमुपर खीरी जाने की अनुमति मिल गई है। जिसके बाद राहुल गांधी  लखनऊ से सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं।          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static