Lakhpati Didi Yojna News: आपको भी बनना है लखपति...? सरकार दे रही मौका, जल्द कर लें यह काम
punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 04:28 PM (IST)

Lakhpati Didi Yojna News: देश में महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के (Lakhpati Didi Yojna News) लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें कई योजनाएं बनाते रहते हैं, (Lakhpati Didi Yojna News) इसी बीच यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं के हित में एक कास पहल की है। जिससे प्रदेश की महिलाओं को लखपति (Lakhpati Didi Yojna News) बनने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है केंद्र सरकार की 'लखपति दीदी ' योजना ? किन्हें इसका लाभ मिलेगा और कैसे? विस्तार से समझते हैं।
आय को 1 लाख रुपये तक बढ़ाया जायेगा
यह है योजना का मुख्य उद्देश्य इस योजना का मुख्य इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहयता समूहों से जुडी महिलाओं को और मजबूत बनाना है। उनके काम में आर्थिक संकट न आए इसके लिए यह योजना की गई है। इससे जोड़ते हुए महिलाओं के परिवारों की वार्षिक आय को 1 लाख रुपये तक बढ़ाया जायेगा। उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा ।
दिया जाएगा प्रशिक्षण
दिया जाएगा प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के गावों से चयनित महिलाओं को लखपति बनाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किये जाएंगे। इन महिलाओं के अलग-अलग कौशल विकास कार्यक्रमों, वित्तीय सहायता, बाजार से जोड़ने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। शुरुआती चरण में इसके तहत उत्तर प्रदेश की 54,481 महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद इन्हे सरकार की ओर से 1 से 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जायेगा। इनके उत्त्पादों और सेवाओं की बाजार तक पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए इन्हे स्वयं सहयता समूह से जोड़कर मदद की जाएगी।