‘प्राचीन दूधेश्वर’ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे लल्लू ने किया ये बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 11:55 AM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जलाभिषेक करने पहुंचे। यहां उन्होंने महादेव शंकर को दूध चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महादेव की अपार कृपा से 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज का दिन भोलेबाबा का होता है। भक्त उनको चल, दूध चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं।

 

Ajay kumar