सरकार बनाने में कामयाब होंगे अखिलेश यादव, मिल रहा जनता का समर्थन: लालू यादव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 06:51 PM (IST)

लखनऊ/ पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की जीत का आज दावा किया। राजद अध्यक्ष ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार सपा के अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है। इस बार वह (अखिलेश यादव) सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

यादव ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की करारी हार होगी और सफाया हो जाएगा। जाट बहुल इलाका है उत्तर प्रदेश। जाटों पर जो इन्होंने (भाजपा) ज्यादती की है उस बात को ये लोग भूलें नहीं है। इन लोगों को आतंकवादी कहा गया है। इस बात के साफ संकेत हैं कि इस बार भाजपा चुनाव में साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जाट बिरादरी के मतदाताओं से खास अपील करते हैं कि भाजपा को हराओ। तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वह चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj