तस्वीरों में देखें, कैसे गर्भवती महिला सहित लोगों ने एक-दूसरे पर किया हमला

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 01:56 PM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठियां चलीं। इस लड़ाई में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। यहां तक कि लोगों की गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा उसे से दौड़ा-दौड़ा के पीटा। जमीनी विवाद की इस लड़ाई में दर्जनों लोग घायल हो गए।

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार मामला पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थानाक्षेत्र के भिलैयाखेड़ा गांव का है। वहां के निवासी कैलाश ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उसकी जमीन पर कब्‍जा कर लिया है और उसकी जमीना विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के दौरान प्रधान ने अपने गुर्गे को उसके घर पर भेजा था और जैसे ही वो घर पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्या कहना है डॉक्टरों का?
जमीनी विवाद में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजीव सक्‍सेना का कहना है कि विवाद में महिलाओं सहित 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में से किसी के सिर तो किसी के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें