BJP विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, कहा- इंसान के रुप में ‘लंकिनी’ है ममता बनर्जी

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 05:22 PM (IST)

बलिया(उप्र): विवादास्पद बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ‘लंकिनी' से करते हुए कहा कि हनुमान रूपी योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का आधा लंका दहन कर दिया है तथा विधानसभा चुनाव में लंका का पूर्ण दहन हो जाएगा।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी रूपी राम तृणमूल कांग्रेस से ही किसी विभीषण का चुनाव कर उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंप देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है। भाजपा विधायक सिंह ने अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए।

Anil Kapoor