बसपा की पदाधिकारियों के साथ अंतिम बैठक संपन्न, ये रही संभावित प्रत्याशियों की सूची

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 05:18 PM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें अन्तिम रूप दे दिया है जिस पर गठबंधन की समाजवादी पार्टी से विमर्श करके जारी किया जायेगा।  

पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बसपा सुप्रीमो ने आज यहां उत्तर प्रदेश में राज्य तथा मण्डल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी के जिम्मेदार लोगों की अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य जरूरी राजनीतिक एवं चुनावी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें अन्तिम रूप दे दिया। इसे गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी से शीर्ष स्तर पर विचार विमर्श कर आगे गति प्रदान की जाएगी।  

अटकलें तेज हैं कि इस बैठक में बसपा प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी है। जल्द ही लिस्ट जारी हो सकती है। लेकिन इससे पहले बीएसपी के 34 संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं जो इस प्रकार हैं-

Sr. No.  Seat  Candidate name 
1. सहारनपुर हाजी फज़़लुर्रह्मान
2. बिजनौर इकबाल ठेकेदार 
3. मेरठ हाजी याकूब कुरैशी
4. धौरहरा अरशद इलियास सिद्दीकी 
5. डुमरियागंज आफताब आलम 
6. गाजीपुर अफज़़ाल अंसारी 
7. भदोही रंगनाथ मिश्र 
8. संतकबीरनगर भीष्म शंकर उफऱ् कुशल तिवारी 
9. कैसरगंज संतोष तिवारी 
10. अम्बेडकरनगर राकेश पांडेय 
11. सीतापुर नकुल दुबे 
12. प्रतापगढ़ अशोक त्रिपाठी 
13. फतेहपुर सीकरी सीमा उपाध्याय 
14. आगरा(सु) मनोज सोनी 
15. मिश्रिख (सु) डॉ नीलू सत्यार्थी 
16. मोहनलालगंज  (सु) सी एल वर्मा 
17. (सु) बांसगांव दूधराम 
18. (सु) नगीना गिरीशचन्द्र जाटव 
19. (सु) बुलन्दशहर योगेश वर्मा 
20. (सु) शाहजहांपुर अमर चन्द्र जौहर 
21. (सु) जालौन अजय सिंह पंकज
22. (सु)लालगंज घूराराम 
23. घोसी अतुल राय 
24. गौतमबुद्ध नगर सतबीर नागर 
25. अमरोहा मलूक नागर
26. अलीगढ अजीत बालियान
27. फर्रुखाबाद मनोज अग्रवाल
28. हमीरपुर संजय कुमार साहू 
29. देवरिया विनोद जायसवाल 
30. सुल्तानपुर चन्द्रभद्र सिंह 
31. सलेमपुर RS कुशवाहा 
32. अकबरपुर निशा सचान 
33. फतेहपुर सुखदेव प्रसाद वर्मा 
34. बस्ती राम प्रसाद चौधरी

इस बीच सोशल मीडिया पर बसपा प्रत्याशियों की एक लिस्ट बुधवार को वायरल हो रही थी। इस लिस्ट में दावा किया गया है कि जिन्हें प्रभारी बनाया गया है वही प्रत्याशी हैं। इस लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चार उमीदवारों के नाम अभी तय नहीं हैं। हालांकि इस लिस्ट की बसपा की तरफ आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। साथ ही कहा जा रहा है कि यह फर्जी लिस्ट है, लेकिन इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर नामों को टिकट मिलने की पूरी संभावना है।

 

Ajay kumar