पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़, कई बदमाश घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 02:50 PM (IST)

मेरठः प्रदेश में लगातार बदमाशों के एनकाउंटर हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने ढेर किया है। ताजा मामला मेरठ जिले का है। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 4 बदमाश घायल हो गए और उनके कुछ साथी भागने में सफल रहे।

जानकारी के मुताबिक थाना रोहटा इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान कुछ बाइक सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। युवकों के देखकर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगे। तभी पुलिस ने हवाई फायर कर किए। जिसके चलते युवकों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 बदमाशों को घायल कर दिया।

बताया जा रहा है पकड़े गए बदमाशों ने बीते दिनों मेरठ के एक बिजली घर पर लूट को अंजाम दिया था। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।