ताक पर कानून!  देर रात घर घुसा व्यक्ति...4 बच्चों के सिर पर तमंचा रखकर महिला से किया रेप

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 02:07 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात एक समुदाय के दबंग व्यक्ति ने तमंचे की नोक पर दूसरे समुदाय की महिला के साथ रेप किया। इसी दौरान महिला के चिल्लाने की अवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठे होकर महिला के घर गए। जहां ग्रामीणों ने दबंग व्यक्ति को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंग व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वही देर रात्रि से थाने में बैठी हुई पीड़िता मदद के लिए गुहार लगा रही है। पीड़िता का कहना है कि अभी तक पुलिस ने दबंग के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।



बता दें कि मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के आसफपुर खरखड़ी गांव का है। जहां घर पर महिला अपने चार बच्चों के साथ सो रही थी और उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान देर रात एक समुदाय का दबंग व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया। घर में घुसने का बाद उसने महिला को उठाया, तभी अज्ञात व्यक्ति को देखकर महिला चिलाने लगी ही थी कि दबंग ने महिला के साथ सो रहे बच्चों के ऊपर तमंचा तान दिया। इसके बाद उसने तंमचे के जोर पर महिला को दूसरे कमरे में ले गया।

इसी दौरान जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। दबंग ने महिला को कमरे में लेजाकर तमंचे की नोक पर उसके साथ रेप किया। इसी दौरान महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वही महिला के चिलाने की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण महिला के घर में आ गए। ग्रामीणों ने दबंग व्यक्ति को कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंग व्यक्ति को देर रात्रि पीड़ित महिला के कमरे से गिरफ्तार किया। वही कमरे में बंद व्यक्ति की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही पीड़िता का कहना है कि अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही मेडिकल किया जा रहा है। बता दें कि महिला देर रात से थाने में बैठ कर मदद की गुहार लगा रही है ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj