पुलिस की बर्बरता: प्रदर्शन करने पहुंचे पुलिस भर्ती 2013-2018 के अभ्यर्थियों पर किया लाठीचार्ज

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 05:33 PM (IST)

लखनऊ(अनिल सैनी): राजधानी के थाना हुसैनगंज स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सामने हजारों की संख्या में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने आए पुलिस भर्ती 2013, 2018 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने सोमवार दोपहर बर्बर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

दरअसल, अभ्यर्थी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान डीजी भर्ती बोर्ड पहुंचे तो अभ्यर्थियों ने उनकी गाड़ी रोककर उनके सामने अपनी बात रखी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी उग्र हो गए। इसके चलते पुलिस ने उनपर बर्बर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस अधिकारी उन्हें रोज नए बहाना बनाकर टालमटोल कर रहे हैं। आज वह अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शहर पहुंचे थे। सभी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें उनके कई साथियों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक इस प्रदर्शन में करीब 4000 पुरुष और 500 महिला अभ्यर्थी शामिल हुई थी।

Ruby