Baliya News : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भाजपा नेता से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, डाक से भेजी चिट्ठी

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2024 - 06:20 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता से एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्र लिखकर 10 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। 

डाक के जरिए आया था लेटर 
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से रंगदारी की चिट्ठी मिलने पर दिनेश गुप्ता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने रविवार को बताया कि बिल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि दिनेश गुप्ता को दो दिन पहले डाक के माध्यम से पत्र मिला था। 

पत्नी भाजपा से पंचायत अध्यक्ष
भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता पेशे से एक कारोबारी हैं। दिनेश गुप्ता दो बार बेल्थरा रोड नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें दो दिन पहले डाक के जरिए एक पत्र मिला, जिसमें आरोपी ने खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य करार देते हुए उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बता दें कि पूर्व चेयरमैन की पत्नी रेनू गुप्ता वर्तमान में बेल्थरा रोड नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। दिनेश कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी दोनों को ही इस पद के लिए बीजेपी ने अपना समर्थन दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static