अखिलेश ने लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2016 - 07:30 PM (IST)

 

लखनऊ(अनिल सैनी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल दिवस के अवसर पर यूपी के खिलाडिय़ों के सम्मानित करने का कार्यकम अपने सरकारी आवास पर रखा। जिसमें लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदेश के खिलाडिय़ों को देकर मुख्यमंत्री ने उनका मान बढ़ाया साथ ही उन्होंने रानीलक्ष्मी बाई पुरस्कार राशि जो की 50000 हजार थी उसे बढ़ाकर 3 लाख 11 हजार कर दिया। मुख्यमंत्री नेओलम्पिक के विजेताओं के साथ हाकी के खिलाडिय़ों का भी सम्मानित किया। इस मौके पर युवा खेल राज्यमंत्री राम सकल गुर्जर, प्रमुय सचिव अनीता भटनागर, खेल सलाहकार अनुराग भदौरिया सहित कई मंत्री भी मौजूद रहे।

इन खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान 
- 2016-17 के लिए लक्ष्मण पुरस्कार
- कमलेश कुमार शुक्ला (साफ्ट टेनिस) के लिए
- अनुभव प्रताप सिंह (शूटिंग)
- सुरेश रैना (क्रिकेट)
- सुजीत कुमार श्रीवास्तव (हॉकी)
 
2016-17 के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
- प्रियंका सिंह (कुश्ती)
- योगिता कुमारी (साफ्ट टेनिस)
- सृष्टि अग्रवाल (हैंडबाल)
- दीप्ति शर्मा (क्रिकेट)
- पुष्पा श्रीवास्तव (हॉकी)
 
ओलंपिक क्वालीफाई करने पर पुरस्कार
- संदीप तोमर (कुश्ती)
- मेराज अहमद (निशानेबाजी)
- जीतू राय (निशानेबाजी)
- मनु अत्री (बैडमिंटन)
- सुधा सिंह (एथलेटिक्स)
- सीमा पुनिया (एथलेटिक्स)
- अकिंत शर्मा (एथलेटिक्स)
- दानिश मुस्तबा (हॉकी)
- वंदना कटारिया (हॉकी)
- प्रीति दुबे (हॉकी)

खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि में 6 गुना बढ़ोत्तरी 
उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने और यूपी की प्रतिभाओं को और भी बढ़ाने के लिए 9 पुरुष और 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। साथ ही खेल दिवस के मौके पर पुरस्कार की राशि को 6 गुना बढ़ाकर नया आयाम भी स्थापित किया है। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण भी है। इस मौके पर 2014-15 के खिलाडिय़ों को 3 लाख 11 हजार पुरस्कार राशि में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक खेलों के विजेताओं को 10 लाख रुपये देकर मुख्यमंत्री ने नए आयाम बनाये है और जो पदक लाएंगे उन्हें सरकारी पदों से नवाजा जायेगा। इन खिलाडिय़ों की नियुक्ति गजटेड अधिकारी के पद पर होगी।
 
साक्षी मलिक और पीवी संधु को सम्मानित करने का किया ऐलान
इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि खेल और खिलाडिय़ों को सम्मान देने का काम समाजवादी सरकार ने हमेशा से ही किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि कम समय के अंदर खिलाड़ी यहां आये इसके लिए धन्यवाद। रियो से लौट कर आए खिलाडिय़ों का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आगामी ओलंपिक खेल फ्रांस की बारी है। खिलाडिय़ों को अच्छी ट्रेनिंग देने की जरूरत है जहां इफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया जा रहा है। हमें इस पर काम करने का मौका मिला है। अगर जनता मौका देगी तो अगली बार हम और बड़ा कार्यक्रम करेंगे। युवाओं को जरूरत है देश और प्रदेश का नाम रोशन हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल्दी पुलिस भर्ती के लिए अपनी सहमति दी।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने साक्षी दीपा मलिक, पीवी सिंधू को एक करोड़ की राशि से सम्मानित करने का ऐलान किया।