आनंद स्वरूप शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कहा-विपक्ष के नेता सिर्फ ट्विटर पर ही हैं

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 09:17 PM (IST)

गाज़ीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यना के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंत्री एवं विधायक अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों बैठक कर रहे है। इस क्रम में  गाज़ीपुर के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गांजीपुर में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अलग अलग बैठके की। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में जारी वैक्सीनेशन प्रोग्राम और आज से अगले तीन महीने जून, जुलाई और अगस्त में निशुल्क राशन वितरण योजना जो शुरू हुई है।उसकी तैयारियों का जायजा लिया गया है।उन्होंने कहा किसी को कोई असुविधा न हो इसके लिए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोर ग्रुप के साथ भी बैठक की है।

प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा लोगो को वैक्सिनेट किया जागएगा:आनंद स्वरूप शुक्ल
वहीं कोरोना के तीसरे फेज में यूपी कितना तैयार है के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि देश में यूपी पहला ऐसा राज्य है जहाँ 2 करोड़ 64 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। 53 लाख से ज्यादा 18 प्लस वालों को वैक्सीनेट किया है। 1 जुलाई से हमारी तैयारी प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा लोगो को वैक्सिनेट किया जागएगा। , इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर हमारी तैयारी चल रही है और तीसरी लहर की संभावनाओं से लड़ने के लिए सभी जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजेज पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। पूर्व में नीति आयोग और अन्य संस्थाओं ने कहा था कि मई में प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस आएंगे और मई के अंत तक 20 लाख पॉजिटिव केस रहेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री जी की कुशलता और ततपरता से कोरोना शून्य की तरफ बढ़ रहा है। हमारी आबादी 24 करोड़ की है लेकिन हमारे यहां 21 हजार पांच सौ कुछ लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। वहीं महाराष्ट्र, दिल्ली हमारी आधी आबादी का है लेकिन वहां की मृत्यु दर हमारे यहां से बहुत अधिक है, मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में हम लोगो ने सभी चुनौतियों को सम्हाला है और प्रदेश को सम्हाला है।

कोरोना से हुई मौत पर विपक्ष मतदाताओं को झांकने तक नहीं गया
वहीं गलत आंकड़े और हमलावर विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं है। विपक्ष के लोगो ने कोरोना काल में जनता से सहानुभूति तक व्यक्त नहीं किया। विपक्ष के सबसे बड़े नेता जो अपने को कहते हैं वो आजमगढ़ से सांसद हैं 2 साल से वहां गए तक नहीं है, उनके मतदाताओं की मृत्यु हुई, झांकने तक नहीं गए। वो गए तो कहाँ गए, जेल में उस आजमखान से मिलने गए जिसने सैकडों गरीब मुसलमानों की ज़मीन कब्ज़ा करके विश्वविद्यालय के नाम पर अपनी हवेली खड़ा किया। ये लोग क्या नैतिकता की बात करेंगे। वहीं हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री जी कोरोना काल में जनपदों और कमिशनरियो क लगातार दौरा किया, अस्पतालों के दौर किया उनके कुशल निर्देशन में कोरोना नियंत्रित है। हमने दुरूह परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा की है और आगे भी करते रहेंगे।

2022 चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 से ज्यादा सीट हमारी होगी: भाजपा
वही उन्होंने अफजाल अंसारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोग जो सपा बसपा गठबंधन में बबूल के नीचे आम पा गए, वो क्या बात करेंगे। अगर गठबंधन नहीं हुआ होता तो सदन का मुंह नहीं देख पाते, जिनकी ज़ुबान से समाज के लिए ज़हर निकलता रहता है, ऐसे लोग आगे कभी सदन में नहीं आएंगे, उन्होंने दावा किया कि 2014 से भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है, और 2022 चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 से ज्यादा सीट हमारी आएगी। ये सपा बसपा जिससे वो सांसद हैं 19 विधायक जीत कर आए आज 5 या 6 रह गए हैं, ये कल बसपा में रहेंगे की नहीं ये उससे पूछ लीजिए। उन्होंने सवाल किया कि ये ही बताए कि किस दल से सांसद हैं उसमें आज कितने लोग हैं।

वहीं उन्होंने पुराने साथियों की घर वापसी के लिए एक संदेश भी दिया कि भाजपा भ्रष्टाचार के विरुद्ध और समाज में समरसता के लिए कार्यरत है, जो भी साथी आज हमारे साथ है और जो पुराने रहे है, अगर वो नीति सिद्धांतों से सहमत हैं तो उनके लिए हमारे दरवाजे खुले हैं, उनका स्वागत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static