उत्तर प्रदेश में विधायकों प्रतिवर्ष मिलेगा उत्कृष्ट विधायक अवार्ड, विधानसभा अध्यक्ष ने बताई योजना

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 06:47 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : सूबे के विधायकों को अब हर साल उत्तर प्रदेश विधानसभा कि तरफ से बेस्ट MLA का अवार्ड दिया जाएगा। यह विधायकों को उत्कृष्टता के विभिन्न मानकों के आधार पर चयन के उपरांत दिया जाएगा। इस अवार्ड कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों कि सदन में भागीदारी को बढ़ाने व सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए दिया जाएगा। यह सारी बातें सतीश महाना ने हाल ही में 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने के बाद आज प्रेस वार्ता में कहीं। आपको बता दे कि जयपुर में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी राज्यों की विधानसभा के अध्यक्ष उपस्थित हुए थे। इसमें सतीश महाना भी शामिल हुए।



भारत की सबसे बड़ी विधानसभा UP में

बता दे कि उत्कृष्ट विधायक अवार्ड के बारे में बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या 403 है। जो कि देश में किसी दूसरे राज्यों के विधानसभा से कहीं ज्यादा है। राज्य की 403 सदस्यों वाली विधानसभा की देश के प्रगति में बड़ी भूमिका निभाती हैं। देश में इस साल G 20 समिट हो रहा है। इसलिए देश की सभी विधानसभाओं को अपने बारे में जानकारी रखने का अवसर  प्राप्त होगा।



चयन के लिए बनाई जाएगी विधायकों की समिति

उत्कृष्ट विधायक अवार्ड के लिए विधायकों के चयन के लिए एक समिति बनाई जाएगी। जिसके मुखिया विधानसभा अध्यक्ष होंगे।सतीश महाना ने इस दौरान कहा कि अधिकारी सम्मेलन में यह तय हुआ है कि विधानसभा में 'बेस्ट एमएलए' का अवार्ड दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि दिसंबर तक जितने भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। उसमें बेस्ट एमएलए का अवॉर्ड (Best MLA Award) भी दिया जाएगा। 

Content Editor

Prashant Tiwari