लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार; जमीन पैमाइश के लिए मांगे 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 11:03 AM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एंटी करप्शन टीम ने एक और लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल सत्येंद्र बधेल एक किसान से जमीन मापी के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन सेल से की। 

योजना बनाकर रंगेहाथ दबोचा 
शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए एक योजना बनाई। पूर्व योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए केमिकल लगे नोट किसान के माध्यम से लेखपाल को दिलवाए। जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।       

सहयोगी भी हिरासत में...
इस कार्रवाई के दौरान लेखपाल के एक सहयोगी को भी हिरासत में लेकर देहात कोतवाली ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static