तेंदुआ ने राजधानी में मचाया आतंक, तीन सिपाही समेत एक मीडियाकर्मी को किया लहूलुहान(see pics)

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 12:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ ने अपनी दहाड़ से लोगों की दिलों दिमाक में दहशत का मौहोल पैदा कर दिया है। दरअसल, लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र स्थित कल्याणपुर के कन्हैया नगर में तेंदुए रिहाशी इलाके में घूमते हुए दिखाई पड़ा।

इसकी जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।  बताया जा रहा है कि जब तक वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तेंदुए को रिशहशी इलाके में पहुच कर काबू करते तब तक उसने कई लोगों को पर जानलेवा हमला कर दिया। 

गुडंबा थाना क्षेत्र के ही कल्याणपुर स्थित कन्हैया नगर में तीन सिपाही एक मीडियाकर्मी समेत कई अन्य लोगों को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान वह कुत्ते के भौंकने पर दीवार फांदकर घर में घुस गया और कुत्ते का गला पकड़कर उसे गेट के बाहर लेकर भागा। इससे कुत्ता भी लहूलुहान हो गया। लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 



बताया जा रहा है कि 12 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अभी तक काबू नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों की माने तो करीब  रात एक बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जाल में फंसा लिया। परंतु जाल में फंसते ही तेंदुए ने दहाड़ शुरु कर दिया। तेंदुए की दहाड़ सुनकर वन विभाग की टीम जाल छोड़कर भाग खड़े हुए फिर मौका पाकर तेदुआ फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक,तेंदुए ने पहले पूजा नर्सिंग होम को अपना ठिकाना बनाया था। उसके बाद तेंदुआ कई घरों में फांदते हुए कल्याणपुर के कन्हैया नगर कॉलोनी में पहुंच गया। फिलहाल अभी तक पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को नहीं पकड़ सकी है।

अब वन विभाग की टीम शहर में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। साथ ही लोगों को हिदायत दी है सुरक्षा के साथ ही बाहर निकले। 

Content Writer

Ramkesh