यूपी में तेंदुए की दहशत, घर में घुसकर मवेशी को बनाया शिकार

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 08:49 PM (IST)

पीलीभीत(विकास सक्सेना): उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के जटपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए ने घर में घुसकर एक मवेशी पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार महिला के घर में एक तेंदुआ घुस गया और बकरी को अपना शिकार बना डाला। जब महिला को इस बात को पता लगा तो उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुए को कमरे के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ भी घबराकर घर बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करने लगी। वहीं आसपास के लोगों को जब तेदुए के घर में घुसने का पता लगा तो उनका जमावड़ा लगना शुरु हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भारी फोर्स का भी इंतजाम किया है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।