यूपी में सत्ता संरक्षित अपराधियों के चलते बहन-बेटियों की जिंदगी संकट मेः अखिलेश यादव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 07:02 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के चलते बहन, बेटियों, महिलाओं की जिंदगी संकट में है। लूट, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार का 'मिशन शक्ति' दिखावे के लिए ही बना है। ऐंटी रोमियों स्क्वाड भी मौके पर कहीं दिखाई नहीं पड़ता है। भाजपा सरकार का महिला सशक्तीकरण का दावा भी उसके दूसरे वादों की तरह कोसों दूर चला गया। उन्होंने कहा, भाजपा राज के पिछले पांच साल उम्र में सपा सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने में निकल गये। अच्छी योजनाओं को बर्बाद करने का खेल भी खूब खेला गया। भाजपा की दूसरी सरकार बने अब सात महीने हो रहे हैं।

समाजवादी  पार्टी ने अपने एक ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, योगी जी ! आपके राज में कट्टा लहराते ,गरीब युवक के मुंह में दबंगों द्वारा पेशाब करते यह वीडियो देख लीजिए और अगर शर्म बची हो तो शर्म कर लीजिए , इस वीडियो को देखकर आप और आपकी पार्टी शर्मिंदा हो और कृपया जब विदेश जाइयेगा तो बड़ी सी स्क्रीन पर आप इस वीडियो को सबको दिखाईएगा।

Content Writer

Ajay kumar