मौसम विभाग का अनुमान: होली से पहले UP में हो सकती है हल्की बारिश

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 10:52 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक होली से पहले यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की उम्मीद नजर आ रही हैं। वहीं हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बदली के कारण मौसम खुशगवार हो सकता है। वहीं रविवार को मौसम साफ हो जाएगा। इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, बनारस के मौसम में भी खासा बदलाव देखा जाएगा। पिछले दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के चलते फरवरी में ही खासी गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं 22 फरवरी को प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।