शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधा दर्जन मजदूर झुलसे

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 10:25 AM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से रोमसंस फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। इस हादसे में 4 युवक और एक महिला झुलसे हैं। जिसमें से 2 लोग गंभीर रूप से जल गए हैं।

दरअसल मामला थाना एत्मादउद्दौला इलाके के फाउंड्री नगर रोमसंस फैक्ट्री का है। जहां बुधवार सुबह कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे तभी अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए।

वही मौके पर पहुंची थाना एत्मादउद्दौला पुलिस ने घायलों को आगरा की निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कड़ी मशक्कत के बाद लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।