किसानों की तरह दिव्यांगजनों के भी कर्ज हो माफ: राजभर

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 09:34 AM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी की तर्ज पर दिव्यांगजनों का भी कर्ज माफ किया जाए और इसके लिए वह प्रयासरत हैं।

राजभर ने प्रयाग संगीत समिति में दिव्यांगजनों को कृतिम अंग उपकरण वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में उपकरणों की उपलब्धता के लिए जो समस्याएं होती थीं, भाजपा सरकार के कार्यकाल में उन समस्याओं के लिए जूझना नहीं पडेगा। भाजपा सरकार ने इस समस्या को दूर करने के साथ कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिव्यांगजनों की हर संभव मदद करेगी। उनके समस्याओं के निदान के लिए चाइना से रिसर्च टीम ने अॉपरेशन के लिए 6 लाख रुपए का खर्च बताया है जिसकी सरकार व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अॉपरेशन होने वाले बच्चों को चिन्हित कर उसकी सूची तैयार कर उन्हें दें।

Anil Kapoor