शोक में डूबी Industry! इस बेहद मशहूर रैपर पर टूटा दुखों का पहाड़, जवान बेटे की 3 दिन बाद तालाब से मिली लाश
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 11:42 AM (IST)
Lil Jon Son Death : हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन के 27 वर्षीय बेटे नाथन स्मिथ का निधन हो गया है। नाथन, जिन्हें म्यूजिक की दुनिया में ‘डीजे यंग स्लेड’ के नाम से जाना जाता था, पिछले तीन दिनों से लापता थे। 6 फरवरी 2026 की सुबह उनका शव अटलांटा स्थित उनके घर के पास एक तालाब में मिला, जिसके बाद परिवार और फैंस सदमे में हैं।
72 घंटे से लापता थे नाथन, तालाब में मिला शव (Lil Jon Son Death)
पुलिस के मुताबिक नाथन स्मिथ पिछले 72 घंटों से लापता थे। उनका मोबाइल फोन बंद था और परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा था। इस दौरान पुलिस और रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अटलांटा में उनके घर के नजदीक स्थित एक तालाब में उनका शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।
मेरा दिल टूट गया है- लिल जॉन
बेटे की मौत से गहरे सदमे में लिल जॉन ने एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “अपने बेटे नाथन के जाने की खबर साझा करते हुए मेरा दिल टूट गया है। उसकी मां निकोल और मैं इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। नाथन बेहद शांत, दयालु और समझदार था। हमें उस पर हमेशा गर्व रहेगा।”
यह भी पढ़ें : नमाजियों के खून से लाल हुई मस्जिद! जुमे की नमाज के दौरान हुआ सुसाइड बम ब्लास्ट, 31 लोगों की मौत और 169 घायल; चारों ओर मचा कोहराम...
स्टार किड नहीं, अपनी पहचान बनाने वाले कलाकार थे नाथन
नाथन स्मिथ ने सिर्फ एक सेलेब्रिटी के बेटे के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से पहचान बनाई थी। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) से पढ़ाई की थी और वह एक प्रोफेशनल इंजीनियर होने के साथ-साथ उभरते हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर भी थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में वे ‘डीजे यंग स्लेड’ के नाम से जाने जाते थे और अपने काम के जरिए अलग पहचान बना रहे थे।
यह भी पढ़ें : ड्रग्स केस में ये फेमस Actress गिरफ्तार, इन 8 लोगों के नाम भी आए सामने, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप
मौत की वजह रहस्य, जांच में जुटी पुलिस
नाथन की मौत ने हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी साजिश का हिस्सा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

