सरकारी दफ्तर को बनाया शराब का अड्डा, DM ने आरोपी लेखाधिकारी को किया निलंबित

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 05:58 PM (IST)

हाथरस: सरकारी दफ्तार में पार्टी करना और जाम छलकाना कुछ कर्मचारियों को बहुत भारी पड़ गया है। दरअसल किसी ने चुपके से पार्टी कर रहे कर्मचारियों की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही ये वीडियो जिलाधिकारी के पास पहुंची आरोपी लेखाधिकारी को निलंबित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हाथरस के सहपऊ ब्लॉक मैं अंदर बैठकर कुछ कर्मचारियों ने गोपनीय तरीके से कार्यालय में शराब का सेवन किया। शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में ब्लाक के कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही टेबल पर सरेआम जाम छलकाते नजर आए हैं। कर्मचारी हाथ में पेग हाथ में लिए यहां-वहां घूम रहे थे। मेज पर चखना और शराब की बोतल सजी थीं। दूसरे महकमों में भी शराब पार्टी की चर्चा बनी हुई है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने लिपिक पुरुषोत्तम सिंह व सहायक लिपिक उमेश चंद्र वशिष्ठ को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आते ही वीडियो की जांच कराई गई तो हाथरस के सहपऊ ब्लॉक मैं अंदर बैठकर कुछ कर्मचारियों ने गोपनीय तरीके से कार्यालय में शराब का सेवन करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि लिपिक पुरुषोत्तम सिंह व सहायक लिपिक उमेश चंद्र वरिष्ठ को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। वहीं कार्रवाई होते ही विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static