राज बब्बर ने जारी की UP कांग्रेस के 4 और प्रवक्ताओं की सूची

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 04:19 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 4 और प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इसकी जानकारी देते हुए सभी प्रवक्ताओं की सूची जारी की। इनमें बिजेंद्र सिंह, रफत फातिमा, प्रदीप सिंह व अभिषेक राज को शामिल किया गया है।

बता दें कि, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने 14 सदस्यों की मीडिया टीम घोषित की थी। जिनमें प्रवक्ता जीशान हैदर, उमा शंकर पांडेय, हिलाल नकवी शामिल थे। इसके अलावा 4 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को मीडिया इनपुट डिवीजन में शामिल किया गया था। वहीं वीरेंद्र मदान अमरनाथ अग्रवाल द्विजेंद्र त्रिपाठी और सुरेंद्र सिंह राजपूत को मीडिया कमेटी का विशेष सदस्य नियुक्त किया गया था।
 

Deepika Rajput