लॉकडाउन बना लड़की पक्ष के लिए मुसीबत, शादी के 45 दिन बाद भी बारातियों संग ससुराल में फंसा दूल्हा

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 04:46 PM (IST)

कानपुर: कोरोना वायरस ने देश भर में हाहाकार मचा दिया है। जिसके चलते तीसरे चरण का देशव्यापी लॉकडाउन लागू है जो लोगों की परेशानियां और बढ़ाता जा रहा है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में कानपुर के एक लड़के ने बिहार के बेगुसराय की एक लड़की से शादी रचाई और इसके बाद करीब डेढ़ महीने बीत गए, लेकिन वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर नहीं लौट सका।

बता दें कि दूल्हा बारातियों के साथ बिहार अपने ससुराल में ही फंसा हुआ है। इतने दिनों तक ससुराल में रहने के बाद अब बेटी वालों के लिए मेहमान ही मुसीबत बनते जा रहे हैं, क्योंकि इस कोरोना संकट और लॉकडाउन में उनके खाने-पीने का भी इंतजाम उन्हें करना होता है। ऐसे में लड़की के परिवारवालों पर भी अब इतने लोगों के देखभाल का दबाव बनता जा रहा है। जो मुश्किलों से भरा है।

कानपुर के चौबेपुर गांव के रहने वाले इम्तियाज ने 21 मार्च को बेगुसराय के खुशबू से शादी की थी। इसके ठीक एक दिन बाद यानि कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया और इसके बाद लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते 12 बारातियों सहित दूल्हा अपने घर को नहीं लौट सका।

 

Edited By

Umakant yadav