कानपुर में 27 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बाजारों में खरीददारों की उमड़ी भीड़

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 11:05 AM (IST)

कानपुर: कोरोना वायरस से आम जनमानस को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की थी, लेकिन अब लॉकडाउन को 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि आदेशों का पालन करने के लिए कानपुर जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि नवरात्र के त्यौहार को देखते हुए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए लोगों को सुबह 6 से 11 बजे व शाम को 6 से 9 बजे तक  छूट दिया गया है। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी लोगो से आग्रह किया गया है कि  घरो में रहें, अगर बेहद जरुरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें।  

Ajay kumar