लॉकडाउन: बिहार से यूपी में घुस रहे युवकों को रोकने पर पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 08:21 PM (IST)

देवरिया: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में लॉकडान का पार्ट 2 लागू है। प्रदेश की सीमाएं सील है। पुलिस संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है। फिर भी कुछ लोग लॉकडाउन के नियम को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा हीे  मामला यूपी-बिहार बार्डर के बार्डर पर देखने को मिला। जहां पर एक बुलेट पर तीन लोग बिहार से यूपी में घुस रहे थे। पुलिस ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

बता दें कि मंगलवार की देर रात धुसवा चेकपोस्ट पर सदर कोतवाली के दो सिपाही अनिल सिंह व रितेश सोनकर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच एक बुलेट पर तीन युवक गोपालगंज जनपद से आते हुए नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ करने के बाद पुलिस वापस लौटने को कहा। इस बात से युवक नाराज हो गए और दोनों सिपाहियों पर हमला बोल दिया। इस हमले दो सिपाही घायल हो गये। किसी तरह सिपाहियों ने एक को पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना पर सदर कोतवाल टीजे सिंह  फोर्स पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी राणा विश्व विक्रम सिंह पुत्र अमृत सिंह निवासी ठठेरी गली राज होटल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फरार दो आरोपितों की तलाश कर रहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static