लॉकडाउन: रामपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, खूनी संघर्ष में 8 घायल एक की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 01:28 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के झूले पर झूलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में जबर्दस्त खूनी संघर्ष हो गया। दरअसल स्पंज पर कूदने वाले झूले को लेकर 1 दिन पहले झूले वाले और गांव के दो युवकों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद देर रात किसी ने झूले वाले का स्पंज का गद्दा फाड़ दिया था और जब वो शिकायत करने जा रहा था तो उसके साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट की और धमकाया। आज जब इस्तिकार के परिजन गन्ने के खेत में काम कर रहे थे वहीं दूसरा पक्ष आ पहुंचा और दोनों पक्षों में झड़प के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हैं।
PunjabKesari
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्ष से 8 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है। देखा जाए तो मामूली से विवाद में हुए इस खूनी संघर्ष ने एक घर के एक चिराग को बुझा दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक खोजबीन कर रही है।
PunjabKesari
फारुख और उसके साथी खेत पर पहुंचकर की फायरिंग
झूला लगाने वाले इस्तिकार की माने तो उसके झूले का गद्दा गांव के फारुख, खिल्लों और इस्तेकार ने फाड़ दिया था। जब वह उनसे इस बात की रिपोर्ट करने गया तो उसे धमकाया गया उससे कहा गया कि अब तू रिपोर्ट करके आ। जब वह गद्दा खोलने गया तो वहां उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसे गांव वालों ने बचाया। आज जब उसके भाई और अन्य लोग खेत पर पहुंचे तो फारुख और उसके साथी शाम को खेत पर पहुंच गए। खेत पर सब को गोली मारी जिनमें खेत पर पहुंचे पांचों लोगों पर फायरिंग हुई जिसमें उसके भाई इकरार और मुस्तफा के भी चोट आई हैं।
PunjabKesari
शाम को गन्ने के खेत में दोनों पक्ष आमने-सामने
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में गोली चलने की सूचना मिली थी जिसपर पुलिस बल और एसडीएम पहुंचे हैं। गांव में अपाहिज लड़का इस्तिकार बच्चों का झूला जो गद्दा वाला होता है वह रखता है। परसों उसने झूला लगाया था तो गांव का एक लड़का फारुख उसके साथ एक और उसमें झूलने गए तो उसने कहा कि यह बच्चों के लिए है। फिर भी उन्होंने नहीं माना कहा ठीक है आज और चला लो उसके बाद देखते हैं कैसे चलाते हो। रात में उसका गद्दा किसने फाड़ दिया यह तो नहीं पता लेकिन उसका कहना है कि इन्हीं लोगों ने फाड़ा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कशीदगी थी और आज शाम को गन्ने के खेत में एक पक्ष काम कर रहा था दूसरा पक्ष वहीं अपने चाचा के घर पर था दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए।
PunjabKesari
अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत
फायरिंग में एक पक्ष से 5 लोग और दूसरे पक्ष से 4 लोग कुल 9 लोग इंजर्ड हुए हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। शेष लोगों का उपचार चल रहा है अभी तक कोई घटनाक्रम बताने वाला नहीं मिला था। अभी दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। लेकिन घटना ऐसे समय में और इस तरह से हुई है जिसमें अति शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static