लॉकडाउनः एक फोन पर घर आएगा सैनेटरी पैड, हेल्पलाइन नंबर जारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 05:23 PM (IST)

रामपुरः हिचक और महिलाओं का पुराना नाता है। कुछ चीजों के विषय में वह झेंप जाती हैं और बोल नहीं पाती हैं। महावारी भी ऐसा ही विषय है जिस पर महिलाएं बोल नहीं पाती हैं। ऊपर से कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन ने उनकी समस्या को और बढ़ा दिया है। बच्चों के डायपर और सैनेटरी नैपकिन कि किल्लत हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में प्रशासन ने जरूरतमंद महिलाओं को घर में सैनेटरी पैड पहुंचाने का निर्णय लिया है।

हेल्पलाइन नं. किया गया जारी
बता दें कि 29 मार्च को केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिख कर सेनेटरी नैपकिन व डायपर को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में परिभाषित करने का आदेश दिया है। इस बीच रामपुर जिला प्रशासन ने जरूरतमंद महिलाओं को घर में सैनेटरी पैड पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायदा महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला प्रशासन ने इसके लिए महिला हेल्पलाइन नं०- 7247833311 7535844422 शुरू किया है। इन नंबरों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक फोन किया जा सकता है।

महिला कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
रामपुर के डीएम ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि महिलाएं कुछ चीजों के बारे में बोलने से हिचकती हैं। ऐसे में हम महिलाओं के लिए एक हेल्पलाइन शुरू कर रहे हैं। इन नंबरों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसे में महिलाएं ब्रेफ्रिक होकर इन नंबरों पर अपनी बात रख सकती हैं।  इसे आवश्यक सामान की लिस्ट में शामिल किया गया।  ​​​

Ajay kumar